भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज Adelaide Oval स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत पहला मैच हार गया था अब यह मैच करो या मरो की स्थिति में है। इस मैच में Shubman Gill कप्तान है और आज सीरीज बराबर करने के इरादे से इण्डिया टीम मैदान में उतरी है, और ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की की पूरी कोशिश करेगी ।
टॉस और मैच की शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान Mitchell Marsh ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और उनका निर्णय भी सही साबित हुआ। Shubman Gill और Virat Kohli जसै दो बड़े विकित भारत ने शुरुआत में ही गंवा दिए। Virat Kohli दो लगातार मैचों में अपना खता खोले बिना ही आउट वापस जा चुके है। और Rohit Sharma और Shreyas Iyer टीम को संभालने सहयोग दे रहे हैं ।
Adelaide pitch पिच कैसे है
एडिलेड की पिच आम तौर पर बल्लेबाज़ों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां की बाउंस भरोसेमंद होती है, जिससे बल्लेबाज़ अपने शॉट आसानी से खेल पाते हैं। हालांकि शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिल सकती है, जिसका फायदा जावियर बार्टलेट और मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाज़ उठा सकते हैं। बीच के ओवरों में स्पिनर एडम ज़म्पा रन रोकने और गेम पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे।
Adelaide Oval weather report
आज एडिलेड में आसमान में हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है। दोपहर में तापमान करीब 21°C रहेगा और शाम तक यह लगभग 9°C तक गिर सकता है। मौसम बल्लेबाज़ी के लिए अच्छा है, इसलिए मैच में ज्यादा रन बनने की उम्मीद है।
IND vs AUS 2nd ODI भारत के लिए चुनौती
भारत के लिए सबसे बड़ी मुश्किल उसका टॉप ऑर्डर है, जो अभी तक अच्छा नहीं चला है। Virat Kohli के ज़ीरो पर आउट होने से टीम पर दबाव बढ़ गया है। अब उम्मीद है कि रोहित शर्मा अर्धशतक लगाएंगे और टीम को मजबूत शुरुआत देंगे। KL Rahul, Shreyas Iyer, और Axar Patel पर भी जिम्मेदारी होगी कि वे मिडिल ऑर्डर को संभालें और अच्छी साझेदारी बनाएं।
IND vs AUS 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया की मजबूती
Australia team इस समय शानदार फॉर्म में है। Mitchell Marsh की कप्तानी में टीम ने पहला मैच आसानी से जीत लिया था। उनकी तेज गेंदबाज़ी जोड़ी – Mitchell Starc, Josh Hazlewood, और Javier Bartlett – भारतीय बल्लेबाज़ों को मुश्किल में डाल रही है। Adam Zampa की वापसी से उनकी स्पिन गेंदबाज़ी भी और मजबूत हो गई है। बल्लेबाज़ी में Travis Head और Matthew Short का फॉर्म भी बेहतरीन चल रहा है।
दोनों टीमों की संभावित Player
भारत (India):- Shubman Gill (captain), Rohit Sharma, Virat Kohli, Shreyas Iyer, KL Rahul (wk), Axar Patel, Washington Sundar, Nitish Kumar Reddy, Harshit Rana, Arshdeep Singh, Mohammed Siraj
ऑस्ट्रेलिया (Australia):- Mitchell Marsh (captain), Travis Head, Matthew Short, Alex Carey (wk), Cooper Connolly, Mitchell Owen, Javier Bartlett, Mitchell Starc, Adam Zampa, Josh Hazlewood, Matt Renshaw
IND vs AUS series 2025: इंडिया मैच कैसे जीत सकती है
एडिलेड की पिच पर पहले 15 ओवर बहुत अहम रहेंगे। अगर Rohit Sharma अर्धशतक लगाते हैं या Shubman Gill कप्तान के तौर पर लंबी पारी खेलते हैं, तो भारत बड़ा स्कोर बना सकता है। गेंदबाज़ी में Mohammed Siraj और Arshdeep Singh को नई गेंद से जल्दी विकेट लेने होंगे ताकि ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाज़ी पर दबाव डाला जा सके।
India vs Australia highlights (अब तक की स्थिति)
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 29/2 है। Rohit Sharma 19 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं जबकि Shreyas Iyer 0 पर खेल रहे हैं। भारत को इस मैच में बने रहने के लिए साझेदारी की सख्त जरूरत है ।
निष्कर्ष
India vs Australia 2nd ODI Match Today में भारत के लिए ये मुकाबला सीरीज बचाने का आखिरी मौका है। अगर शीर्ष बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी निभाई और गेंदबाजों ने शुरुआती ब्रेकथ्रू दिए, तो India vs Australia highlights में भारत की वापसी की कहानी दर्ज होगी। फिलहाल एडिलेड ओवल पर दोनों टीमों के बीच रोमांचक जंग जारी है ।



