फेसबुक पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है। अगर आप अपने मोबाइल में फेसबुक ऐप के जरिए नया फेसबुक अकाउंट बनाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही ख़ास है। यहाँ मैं आपको पूरी प्रक्रिया स्क्रीनशॉट के साथ समझाऊंगा ताकि आप बिना किसी दिक्कत के फेसबुक अकाउंट बना सकें।
1. Facebook ऐप डाउनलोड करें और खोलें
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store (एंड्रॉइड) या Apple App Store (iPhone) से Facebook ऐप डाउनलोड करें। ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करें।
2. नया अकाउंट बनाने के लिए “Create New Facebook Account” पर क्लिक करें
ऐप खुलते ही आपको Create New Facebook Account या Sign Up का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।

3. अपना नाम दर्ज करें
अब अपना पहला नाम और अंतिम नाम सही-सही दर्ज करें और Next पर क्लिक करें।

4. जन्मतिथि डालें
अपने जन्म की तारीख (Date of Birth) चुनें और अपना लिंग (Gender) सेलेक्ट करें। फिर Next पर क्लिक करें।

5. अपना लिंग चुनें
यहाँ आप अपना लिंग चुने आप महिला है या पुरुष आप अपने हिसाब से चुने महिला है तो Female और पुरुष है तो Male चुने

6. मोबाइल नंबर या ईमेल डालें
अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें। यह जरूरी है ताकि फेसबुक आपके अकाउंट को सुरक्षित रख सके और वेरिफिकेशन कर सके।

7. एक मजबूत पासवर्ड बनाएं
कम से कम 6 अक्षरों का पासवर्ड सेट करें। यह आपके अकाउंट की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

8.अपनी लॉगिन डिटेल सेव करना है या नहीं

9. फेसबुक के पालिसी को एसेप्ट करे

10. आपका फेसबुक अकाउंट पहले से है या नया बनाना चाहते है ?

11. ईमेल वेरिफाई करें
फेसबुक आपको एक OTP (One Time Password) भेजेगा, जो आपके मोबाइल या ईमेल पर आएगा। उसे ऐप में डालकर वेरिफाई करें।

12. प्रोफाइल फोटो अपलोड करें (वैकल्पिक)
आप चाहें तो अपनी प्रोफाइल के लिए फोटो अपलोड कर सकते हैं। इसे बाद में भी जोड़ा जा सकता है।

13. क्या आप अपने सेव नंबर से फ्रेंड खोजना चाहते है ? (वैकल्पिक)
फेसबुक आपकी मदद करेगा आपके फोन के कॉन्टैक्ट्स से दोस्तों को खोजने में। आप इसे बाद में भी कर सकते हैं।

14. अपके सेव नंबर से फ्रेंड खीजे गए फ्रेंड्स (वैकल्पिक)
काम से काम 5 फ्रेंड को चुने जिन्हे आप अपना फ्रेंड लिस्ट में जोड़ना चाहते हो

अब आप फेसबुक का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। पोस्ट कर सकते हैं, दोस्तों से जुड़ सकते हैं और अपनी पसंद के पेज फॉलो कर सकते हैं।
कुछ जरूरी टिप्स:
- हमेशा असली जानकारी भरें।
- मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
- प्राइवेसी सेटिंग्स का ध्यान रखें।



