केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2025–26 के लिए Board Exam Date Sheet 2026 जारी कर दी है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार, सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएँ 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
कक्षा 10वीं की परीक्षा तिथि (CBSE Class 10 Board Exam Date Sheet 2026)
सीबीएसई द्वारा घोषित अस्थायी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएँ 17 फरवरी से लेकर 9 मार्च 2026 तक चलेंगी। प्रमुख विषय इस प्रकार हैं:
- 17 फरवरी 2026: गणित (स्टैंडर्ड/बेसिक)
- 21 फरवरी 2026: अंग्रेजी (लैंग्वेज एंड लिटरेचर)
- 25 फरवरी 2026: विज्ञान (Science)
- 7 मार्च 2026: सामाजिक विज्ञान (Social Science)
- 2 मार्च 2026: हिंदी कोर्स A और B
इन परीक्षाओं का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं, कंप्यूटर एप्लीकेशन और आईटी जैसे तकनीकी विषयों के लिए समय 10:30 से 12:30 बजे तक रहेगा।
कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथि (CBSE Class 12 Board Exam Date Sheet 2026)
सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा यानी Class 12 Board Exam Date Sheet 2026 भी जारी की गई है। प्रमुख तिथियाँ इस प्रकार हैं:
- 20 फरवरी 2026: भौतिक विज्ञान (Physics)
- 21 फरवरी 2026: व्यवसाय अध्ययन (Business Studies)
- 28 फरवरी 2026: रसायन विज्ञान (Chemistry)
- 9 मार्च 2026: गणित और एप्लाइड मैथ्स
- 12 मार्च 2026: अंग्रेजी कोर
- 27 मार्च 2026: जीवविज्ञान (Biology)
- 30 मार्च 2026: इतिहास (History)
- 18 मार्च 2026: अर्थशास्त्र (Economics)
सीबीएसई ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सैंयम भारद्वाज ने बताया कि यह डेटशीट Tentative (अस्थायी) है। अंतिम डेटशीट उम्मीदवारों की स्कूलों से प्राप्त लिस्ट (Final List of Candidates) के बाद जारी की जाएगी।
साथ ही, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रत्येक विषय की परीक्षा के लगभग 10 दिन बाद शुरू होगा और 12 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उदाहरण के तौर पर, यदि भौतिकी की परीक्षा 20 फरवरी को होती है, तो मूल्यांकन प्रक्रिया 3 मार्च से प्रारंभ होकर 15 मार्च 2026 तक पूर्ण की जाएगी।
दूसरी और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की तिथि
CBSE ने यह भी बताया है कि दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Examination) कक्षा 10 के लिए 15 मई से 1 जून 2026 तक आयोजित होगी। वहीं, सप्लीमेंट्री परीक्षाएँ (Supplementary Exams) भी इसी अवधि में होंगी।
छात्रों के लिए फायदेमंद कदम
CBSE द्वारा Board Exam Date Sheet 2026 को पहले से जारी करने का उद्देश्य छात्रों की तैयारी को और सुनियोजित बनाना है।
इससे छात्रों को समयबद्ध अध्ययन योजना बनाने, शिक्षकों को परीक्षा व मूल्यांकन कार्य की तैयारी करने, और स्कूलों को प्रशासनिक रूप से बेहतर प्रबंधन करने में सुविधा होगी।
महत्वपूर्ण लिंक:
आधिकारिक वेबसाइट से पूरी डेटशीट देखने के लिए छात्र www.cbse.gov.in पर जा सकते हैं।
PDF डेटशीट :- Download
